टीकमगढ़,08 जनवरी (आरएनएस)। टीकमगढ़ जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां बड़ागांव थाना क्षेत्र में गैस एजेंसी के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, दो युवक बाइक पर सवार थे जब तेज रफ्तार में आ रहे पिकअप वाहन ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल बड़ागांव भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

