कुशीनगर, 08 जनवरी (आरएनएस)। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात उ0प्र0 दिनेश प्रताप सिंह का 09 एवं 10 जनवरी को दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य मंत्री 09 जनवरी को नई दिल्ली से प्रस्थान कर सायं गोरखपुर पहुंचेंगे तथा वहां से सड़क मार्ग द्वारा जनपद में पहुंचकर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। 10 जनवरी को प्रात: राज्य मंत्री जनपद में विभिन्न शासकीय एवं विकासात्मक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान वे जिले के कृषि एवं उद्यान विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक, पार्टी पदाधिकारियों से संवाद तथा प्रशासनिक समीक्षा बैठक करेंगे। इसके अतिरिक्त राज्य मंत्री द्वारा भीबी जी राम जी विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशनग्रामीण के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। साथ ही जनपद में संचालित विकास कार्यों, योजनाओं की प्रगति एवं जनहित से जुड़े विषयों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

