लखनऊ 8 जनवरी (आरएनएस )। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के उत्तरी जोन अंतर्गत थाना अलीगंज पुलिस ने बंद घरों और दुकानों की रेकी कर चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 7,420 रुपये की नकदी, दो मोबाइल फोन, एक ड्राइविंग लाइसेंस तथा घटना में प्रयुक्त टाटा मोटर्स इंट्रा ङ्क30 वाहन बरामद किया है, जिसे सीज कर दिया गया है।पुलिस के अनुसार 7 जनवरी 2026 को मोहिबुल्लापुर थाना मडिय़ांव निवासी आयुष यादव ने थाना अलीगंज में तहरीर दी थी कि वह एक दूध डेयरी में काम करता है, जहां से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 12 हजार रुपये नकद और उसका ड्राइविंग लाइसेंस चोरी कर लिया गया। इस तहरीर के आधार पर थाना अलीगंज में मुकदमा संख्या 07/2026 धारा 305 और 331(4) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।मामले के खुलासे के लिए थाना अलीगंज पुलिस टीम ने साक्ष्य संकलन और मुखबिर की सूचना के आधार पर 8 जनवरी 2026 को ईदगाह के पास कूड़ा डालने वाले मोड़ के पास से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में शमद, सलीम और अरशद अली शामिल हैं, जो सभी थाना ठाकुरगंज क्षेत्र के निवासी हैं और जिनकी उम्र करीब 30 वर्ष बताई गई है।
पुलिस तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से 7,420 रुपये नकद, एक रेडमी 14ष्ट 5त्र मोबाइल, एक ओप्पो रेनो 2 मोबाइल तथा आयुष यादव के नाम का ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त वाहन क्क32स्हृ5265 टाटा मोटर्स इंट्रा ङ्क30 (डाला) भी बरामद किया गया। वाहन के कागजात न दिखा पाने पर पुलिस ने उसे मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया। बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई है।पूछताछ के दौरान तीनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पहले रविंद्र गार्डन क्षेत्र में एक दुकान का शटर तोड़कर चोरी की थी, इसके बाद मडिय़ांव इलाके में भी एक दुकान का शटर तोड़कर नकदी चोरी की। अभियुक्तों ने बताया कि चोरी की गई रकम का अधिकांश हिस्सा खर्च हो चुका है और जो शेष बची थी, वही पुलिस द्वारा बरामद की गई है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। शमद और सलीम पर पूर्व में अलीगंज, तालकटोरा और ठाकुरगंज थानों में चोरी और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज रहे हैं। वहीं अरशद अली के खिलाफ हजरतगंज, अलीगंज, गोमतीनगर और ठाकुरगंज थानों में चोरी, आबकारी अधिनियम और अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं।इस पूरी कार्रवाई को थाना अलीगंज के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों के खिलाफ अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और उनके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

