कानपुर,08 जनवरी (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर कानपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 14 वर्षीय किशोरी का एसयूवी कार के अंदर रेप किया गया है। रेप का आरोप सब-इंस्पेक्टर अमित मौर्या और स्थानीय यूट्यूबर शिवबरन यादव पर है। यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मौर्या फरार है। फिलहाल, मौर्या को पुलिस सेवा से निलंबित कर दिया गया है और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद कर ली गई है।
सचेंडी इलाके के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि कक्षा 7 में पढऩे वाली उसकी बहन सोमवार रात को शौच करने खेत गई थी, लेकिन देर रात तक नहीं लौटी। परिवार ने तलाश शुरू की, तो आधी रात के बाद किशोरी बदहवास हालत में घर पहुंची और बताया कि 2 लोगों ने उसे जबरन पकड़ लिया और काली कार में सुनसान रेलवे लाइन के पास ले गए। आऱोप लगाया कि कार में उसके साथ 2 घंटे तक रेप हुआ।
पीडि़ता के भाई ने बताया कि आरोपी बेहोशी की हालत में उसकी बहन को घर के बाहर छोड़कर गए थे, जिसके बाद 112 को सूचना दी गई थी। पुलिस ने शिकायत के बाद स्नढ्ढक्र दर्ज की और जांच शुरू की। इस दौरान पीडि़ता को एसयूवी कार की तस्वीर दिखाई गई, जो उसने पहचान लिया। कार सचेंडी थाने में खड़ी थी, जो मौर्या की है। पीडि़ता ने यूट्यूबर यादव की भी पहचान की है। पुलिस मौर्या को तलाश रही है।
नाबालिग के परिवार ने स्थानीय पुलिस पर मामले को दबाने और आरोपी पुलिसकर्मी को बचाने का आरोप लगाया। उन्हें प्रताडि़त भी किया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने थाना प्रभारी विक्रम सिंह को निलंबित कर दिया है। विक्रम पर तथ्यों में हेरफेर करने, पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज न करने और अधिकारियों को सही जानकारी न देने के आरोप है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दिनेश चंद्र त्रिपाठी को भी पद से हटाया गया है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

