सोहावल-अयोध्या 8 जनवरी (आरएनएस)। रिंग रोड की चपेट में आ रहे मगलसी गांव के मुख्य मार्ग को लेकर धरने का आयोजन करने वाले ग्रामीणों को अंडर पास और नाला का आश्वासन मिल गया। इसके निर्माण होने तक निर्माण एजेंसी एन एच ए आई सड़क की खुदाई नहीं करेगा। आवागमन पहले की तरह ही चलता रहेगा। यह आश्वासन पाने के बाद वृहस्पतिवार को रिंग रोड पर धरना देने आए गांव के ग्रामीणों का आक्रोश शांत हो गया और धरना समाप्त कर दिया गया। इसकी घोषणा मौके पर परियोजना के निदेशक संतोष शर्मा ने किया। जिनके साथ समाजवादी पार्टी के नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप धरना स्थल पर पहुंचे। इससे पहले सुबह से ही धरना देने के लिए रिंग रोड पर बड़ी संख्या में गांव के ग्रामीण जमा हुए टेंट और बैनर लगाकर एन एच ए आई को लेकर भाषाण करते रहे। धरना स्थल पर मौजूद लोगों में अरशद आलम मोनू, रिजवान जहीर, सरफराज, भानु यादव अवधेश रावत,घनश्याम यादव, राम जनम वर्मा आदि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

