०सुकमा में सुशासन की नई सुबह, अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही सरकारी योजनाएं
सुकमा,16 मई (आरएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन में सुकमा जिला इन दिनों सुशासन की एक नई मिसाल पेश कर रहा है। जिले में आयोजित हो रहे ‘सुशासन शिविरÓ सरकारी दफ्तरों की औपचारिकता से दूर, सीधे जनता के द्वार तक पहुंच रहे हैं। ‘सुशासन तिहार एवं बस्तर मुन्ने अभियानÓ के तहत गादीरास में आयोजित क्लस्टर स्तरीय शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने न केवल ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, बल्कि मौके पर ही आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी भी बनाई। इस त्वरित व्यवस्था ने ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है।
इस शिविर की सबसे खूबसूरत और मानवीय तस्वीर तब सामने आई, जब सोनाकुकानार गांव से अपने परिवार के साथ आया नन्हा बच्चा इंदुनाथ वहां पहुंचा। स्वास्थ्य सुरक्षा के इस महाअभियान में जिला प्रशासन की सजगता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मासूम इंदुनाथ का आयुष्मान कार्ड बिना किसी देरी के, तत्काल शिविर में ही बनाकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया। अब इंदुनाथ का परिवार अपने बच्चे के सुरक्षित भविष्य को लेकर निश्चिंत है, और यह त्वरित सेवा इस बात का प्रमाण है कि प्रशासन जनता की चिंताओं को लेकर कितना संवेदनशील है।
सफलता की ऐसी ही एक और प्रेरक कहानी देवी चौक सुकमा के शिविर से सामने आई। यहां अपनी आजीविका को संबल देने की उम्मीद लिए नेहा नाग श्रम कार्ड बनवाने पहुंची थीं। आम तौर पर सरकारी दस्तावेजों के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने की मजबूरी को दरकिनार करते हुए, अधिकारियों ने तुरंत कार्यवाही की और मौके पर ही नेहा को उनका श्रम कार्ड बनाकर सौंप दिया। हाथ में सरकारी सुरक्षा की गारंटी पाकर नेहा की खुशी का ठिकाना न रहा। उन्होंने जिला प्रशासन का सहृदय आभार जताते हुए कहा कि प्रशासन का यह रूप उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था।
इन शिविरों के माध्यम से जिला प्रशासन ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं अब केवल कागजों और फाइलों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनका वास्तविक लाभ सीधे जनता की चौखट तक पहुंच रहा है। शिविरों में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र से लेकर राशन कार्ड और जन्म-मृत्यु-विवाह पंजीकरण जैसे गंभीर मामलों का मौके पर ही तेजी से निराकरण किया जा रहा है।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

