रायपुर,16 मई (आरएनएस)। महिला कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश, जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर की सभी कमेटियों को भंग कर दिया है। इस फैसले के बाद प्रदेश महिला कांग्रेस में नई टीम गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, नई नियुक्तियों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। सदस्यता अभियान में योगदान, संगठन के प्रति सक्रियता और संघर्षशील भूमिका को चयन का मुख्य आधार बनाया गया है। पार्टी अब जमीनी स्तर पर मजबूत और सक्रिय महिला नेतृत्व तैयार करने पर फोकस कर रही है।
इस बड़े फैसले के बाद महिला कांग्रेस में नए चेहरों की एंट्री तय मानी जा रही है। वहीं लंबे समय से निष्क्रिय चल रही कई पुरानी नेत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है।
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली आलाकमान से चर्चा के बाद जल्द ही नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। इसे आगामी चुनावों से पहले संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की बड़ी रणनीति माना जा रहा है।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

