रायपुर, 16 मई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नगरीय निकाय उपचुनाव 2026 के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जारी सूची में विभिन्न नगर पंचायत और नगर पालिका क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है।
कांग्रेस द्वारा जारी सूची के अनुसार कबीरधाम जिले की नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में अध्यक्ष सामान्य पद के लिए रोशन वैष्णव को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं जशपुर नगर पालिका क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 8 से उर्मिला भगत और वार्ड क्रमांक 14 से अंजलीना केरकेट्टा को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
इसी प्रकार रायगढ़ जिले के नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर के वार्ड क्रमांक 6 से कांता यादव को टिकट दिया गया है। वहीं कोण्डागांव जिले की नगर पंचायत फरसगांव में वार्ड क्रमांक 1 से उमेश कुमार सोना और वार्ड क्रमांक 12 से सावित्री मरकाम को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सूची प्रभारी महामंत्री संगठन एवं प्रशासन मलकीत सिंह गैंदू ने जारी किया हैं। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद संबंधित क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

