अयोध्या 8 जनवरी (आरएनएस)। राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देश भर में चलाई जा रही सिंधी भाषा कि कक्षाओं की परीक्षाएं 11जनवरी को देश भर के सभी केंद्रों पर एक ही दिन व एक ही समय पर प्रारंभ होगी। परिषद के सदस्य प्रतिनिधि विश्व प्रकाश रूपन ने बताया कि इसके सुव्यवस्थित व शुचिता के साथ सम्पन्न कराने के लिए परिषद के उपाध्यक्ष डा मोहन मंघनानी, निदेशक डा सुनील बी कुलकर्णी, बोर्ड मेंबर्स प्रो वासुदेव देवनानी अध्यक्ष राजस्थान विधानसभा, भगतराम छाबड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय सिंधु सभा,मनीष देवनानी वरिष्ठ समाजसेवी, वरिष्ठ पत्रकार अशोक मूलचंदानी, प्रो वंदना खुशालानी, प्रो कविता आसनानी,डा कन्हैयालाल खटवानी,सीए तुलसीराम टेकवानी व अयोध्या के विश्व प्रकाश रूपन सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों व विद्वानों को इन सभी केंद्रों के औचक निरीक्षण हेतु अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब तथ्य यह है कि सिंधी भाषा के प्रसार हेतु लगभग 100 दिन का लक्ष्य लेकर चलाई जा रही इन कक्षाओं का संचालन राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा अनेक सामाजिक संस्थाओं, विद्यालयों, महाविद्यालयों के शिक्षकों, प्राध्यापकों, शिक्षामित्रों द्वारा संचालित किया जा रहा है। सिंधी भाषा डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स के साथ उन्हें राष्ट्रीय मूल्यों का भी प्रशिक्षण इनके द्वारा दिया जा रहा है। इसका सुखद पहलू यह है इन कक्षाओं में जहां एक ओर नियमित विद्यार्थी हैं तो वहीं मातृभाषा से प्रेम करने वाले प्रौढ़ हर उम्र वर्ग के लोग भी कक्षाओं में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। 100 दिन के प्रशिक्षण के पश्चात इनकी परीक्षाएं देश के सभी केंद्रों पर 11 जनवरी को ली जाएंगी। भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद द्वारा संचालित एसे पाठ्यक्रमों की भूरि भूरि प्रशंसा देश की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्थाओं व सिंधी पंचायतों के विद्वानों व अभिभावकों ने की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

