-दीप यज्ञ और पूजन के साथ हुआ कार्यक्रम, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सोहावल-अयोध्या 8 जनवरी (आरएनएस)। अयोध्या जनपद के विकास खण्ड मसौधा में अखंड ज्योति कलश यात्रा का आगमन हुआ। यह यात्रा दिव्य अखंड ज्योति एवं वंदनीया दुनिया माताजी की जन्म शताब्दी के पावन अवसर पर आयोजित की गई। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का वातावरण देखा गया।
कलश यात्रा की अगवानी युग साधकों द्वारा अमौना में की गई, जहाँ से इसका विधिवत शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम अमौना ग्राम पहुंचने पर ग्रामवासियों ने अखंड ज्योति की आरती उतारी और यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज रानी बाजार पहुंची। जहाँ आरती एवं पूजन के उपरांत छात्रों को नैतिक मूल्यों और राष्ट्र सेवा पर प्रेरक उद्बोधन दिया गया। इस अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे टोली नायक समर बहादुर सिंह ने उपस्थित जन समूह को अखंड ज्योति, युग निर्माण एवं आत्मिक उत्थान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इन विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के सफल संचालन अवधेश मिश्रा,दुर्गावती मिश्रा,प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र कुमार पाठक,पुष्कर दत्त तिवारी, ओम प्रकाश पांडेय,राहुल पाठक,संतोष मौर्य,अखिलेश पाठक,पिंकी उपाध्याय, सजना विश्वकर्मा,रिंकी,अर्चना चौधरी,सुरेंद्र पांडेय,बब्बन पांडे,आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

