अयोध्या 8 जनवरी (आरएनएस)। जिला चिकित्सालय के बाबू प्रशांत विश्वास एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार उन पर लैब टेक्निशियन संदीप सिंह ने अपनी जान का खतरा जताते हुए प्रमुख अधीक्षक से शिकायत की है। संदीप का आरोप है कि प्रमुख अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत प्रशांत विश्वास द्वारा जिला चिकित्सालय के वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से तरह-तरह की धमकियों व अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, जिसके कारण वह मानसिक व सामाजिक रूप से बहुत आहत हो रहा है। साथ ही जान का खतरा भी बना हुआ है। संदीप ने प्रमुख अधीक्षक के मामले में संज्ञान लाते हुए न्याय दिलाने की मांग की है। जिला चिकित्सालय के वाट्सएप ग्रुप पर किया मैसेज भी तेजी से वायरल हो रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

