भोपाल 9 जनवरी (आरएनएस)। संगीत प्रेमियों के लिए एक खास अवसर लेकर आ रहा है अनुभूति मेलोडी फॉरएवर। संस्था द्वारा शनिवार, 10 जनवरी 2026 को शाम 7 बजे से कैंपियन स्कूल ऑडिटोरियम, अरेरा कॉलोनी, भोपाल में एक भव्य संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम का शीर्षक रोशन रखा गया है, जिसमें रोशन परिवार की समृद्ध और ऐतिहासिक संगीत विरासत को सुरों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इस संगीतमय संध्या में अनुभूति मेलोडी फॉरएवर की टीम द्वारा मधुर, कालजयी और लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी, जो श्रोताओं को भावनाओं और यादों की एक अनोखी यात्रा पर ले जाएगी।
कार्यक्रम में प्रस्तुत किए जाने वाले गीतों का चयन विभिन्न पीढिय़ों और संगीत शैलियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि हर आयु वर्ग के संगीत प्रेमी इस संध्या का भरपूर आनंद ले सकें। इस आयोजन का उद्देश्य संगीत के माध्यम से लोगों को जोडऩा और उन्हें एक यादगार अनुभव प्रदान करना है।
संगीत प्रेमियों से आग्रह है कि वे इस अविस्मरणीय संगीतमय शाम का हिस्सा बनें और सुरों की इस खूबसूरत यात्रा का आनंद लें।

