भोपाल,11 अपै्रल (आरएनएस)। महात्मा ज्योति बा फुले की 199वीं जयन्ती के अवसर पर महापौर मालती राय ने महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
महापौर मालती राय ने शनिवार को सामाजिक शैक्षणिक क्रांति के जनक व समाज सुधारक महात्मा ज्योति बा फुले की 199वीं जयंती के अवसर पर 07 नंबर स्टॉप स्थित महात्मा ज्योति बा फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महापौर परिषद के सदस्य व भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति, पार्षद गीता माली, संयुक्त माली सैनी मरार समाज भोपाल के अध्यक्ष जी.पी.माली सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

