सीहोर,11 अपै्रल (आरएनएस)। शहर के बीएसआई मैदान पर स्व.राजमल मेवाड़ा पूर्व विधायक की स्मृति में खेली जा रही कारपोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को दो मैच खेले गए। इसमें पूर्व भारतीय टीम के विस्फोटक खिलाडी जेपी यादव ने आईपीसीए टीम की ओर से खेलते हुए मात्र 30 गेंद पर पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 53 रन बनाए थे। इससे आईपीसीए टीम ने रेहटी को नौ विकेट से हराया। वहीं एक अन्य मुकाबले में मास्टर क्लब भोपाल ने सनराइज लालघाटी को 93 रन के अंतर से हराया। इस मौके पर भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष सुदीप प्रजापति, भाजपा के युवा नेता समीर मेवाड़ा, आयोजन समिति की ओर से चेतन मेवाड़ा और मनोज दीक्षित मामा आदि ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर पूर्व भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज यादव ने किया यह मैदान मेरे लिए आदर्श है।
शनिवार को खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी रेहटी क्रिकेट टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई 12.5 ओवर में 89 रन पर ढेर हो गई। इसमें आईपीसीए की ओर से गेंदबाजी करते हुए विनोद पाल ने तीन ओवर में मात्र सात रन देकर चार विकेट, सन्नी भटनागर पूर्व रंजी खिलाडी ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईपीसीए की टीम ने विजय लक्ष्य नौ ओवर में एक विकेट खोकर हासिल किया। सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी जेपी यादव ने 53 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं उनके साथ खिलाड़ी शुभम शर्मा ने 30 रन बनाए थे।
डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि एक अन्य मुकाबला मास्टर क्लब भोपाल ने सनराइज लालघाटी को 93 रन से हराया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भोपाल ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 237 रन बनाए थे। इसमें निवेद मिश्रा ने 65 गेंद पर 152 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं सनराइज की ओर से गेंदबाजी करते हुए रुपेश ने दो, चेतन-संतोष ने एक-एक विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइज लालघाटी आठ विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी। इसमें सुरज ने 24 रन, हेमंत 23 रन, शमशुद्दीन ने 28 रन बनाए थे।

