भोपाल 9 जनवरी (आरएनएस)।नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से बना चबूतरा, शेड, नाली पर रखी फर्शियां, सड़कों, फुटपाथ आदि पर लगाई दुकानें व दुकानों के बाहर रखा सामान तथा बड़ी संख्या में ठेले, गुमठियां, पान पार्लर, काउंटर, बोर्ड, आवागमन में बाधक वाहन आदि हटाये और ठेले, पान पार्लर, काउंटर, टेबिल, जाली, गेट आदि जप्त किए।
निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने शुक्रवार को कोलार डीमार्ट, ललिता नगर, चूना भट्टी थाना, सर्वधर्म कालोनी, मंदाकनी, सिग्नेचर 99, कोलार क्रोमा शोरूम, बंजारी, राहुल नगर, पीएनटी चौराहा, न्यू मार्केट, रंगमहल वाईन शाप, 10 नम्बर स्टॉप, 1100 क्वार्टर, गोविन्दपुरा इण्डस्ट्रीयल ऐरिया, सुभाष नगर फाटक, शब्बन चौराहा, राज टाकीज, नादरा बस स्टेण्ड, छोला गणेष मंदिर, कबाडख़ाना, हमीदिया रोड, काला दरवाजा, रॉयल मार्केट, रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नं0-6, शबरी नगर, भानपुर, करोंद मण्डी गेट, पीपुल्स हास्पिटल, करोंद बड़बई, करोंद हाउसिंग बोर्ड, बैरागढ़ आदि क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए करोद बड़बई में अवैध रूप से बना चबूतरा, करोद मण्डी गेट के समीप से नाली पर रखी फर्शियां, सुभाष नगर बोगदा पुल क्षेत्र में 01 अवैध शेड, कोलार मंदाकिनी, सिग्नेचर 99 क्षेत्र से आवागमन में बाधक दो पहिया व चार पहिया वाहन, सड़कों, फुटपाथ आदि पर लगाई दुकानें व दुकानों के बाहर रखा सामान तथा बड़ी संख्या में ठेले, गुमठियां, पान पार्लर, काउंटर, बोर्ड आदि हटाये और 10 ठेले, 01 पान पार्लर, 01 काउंटर, 04 टेबिल, 02 जाली, 01 गेट, 01 प्लाई, 08 कैरेड, 02 स्टैण्ड कांटे, 02 इलेक्ट्रिक कांटे आदि जप्त किए।

