पिथौरागढ़,10 जनवरी (आरएनएस)। नगर के तपोवन विद्यास्थली में आयोजित विंटर कैंप को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह है। नौ दिवसीय विंटर कैंप में बच्चें कुकिंग से लेकर कहानी लेखन के बारे में सीख रहे हैं। शनिवार को भी यहां छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। विद्यालय के संस्थापक एडवोकेट मनोज कुमार जोशी एमएल ने बताया कि विंटर कैंप का समय सुबह 9:55 से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है। 13 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों के लिए विशेष एडवेंचर गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

