पिथौरागढ़,10 जनवरी (आरएनएस)। पुलिस ने बुलेट में रेट्रो साइलेंसर लगाने पर दो व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है। कोतवाल ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने बीते रोज चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को दो बुलेटों में रेट्रो साइलेंसर लगे हुए मिलें। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई कर वाहन सीज कर लिया है। पुलिस ने आमजन से अपने मोटर वाहनों में रेट्रों साइलेंसर न लगाने की अपील की है। टीम में उप निरीक्षक ललित डंगवाल, उप निरीक्षक कमलेश जोशी रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

