पिथौरागढ़,10 जनवरी (आरएनएस)। अस्कोट पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने पर एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में बीते रोज पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को वाहन चालक बगड़ीहाट निवासी दिनेश चन्द नशे की हालात में मिला। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कर वाहन सीज कर लिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

