पिथौरागढ़,10 जनवरी (आरएनएस)। अस्कोट में पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। थानाध्यक्ष सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस ने पीपली के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को सिलानी निवासी कुंदन एरी के पास से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। टीम में अपर उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह, अपर उप निरीक्षक जागन सिंह, कांस्टेबल गणेश तिवारी रहे ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

