रुद्रपुर,10 जनवरी (आरएनएस)। निरंजना हेल्थकेयर की ओर से मदरसा फातिमा ज़हरा में नि:शुल्क नेत्र शिविर लगाया गया। शिविर में मोतियाबिंद, काला मोतियाबिंद, आंखों में पानी आना, धुंधलापन, खुजली, लालिमा व सूखापन सहित विभिन्न नेत्र रोगों की मशीनों से जांच कर उपचार किया गया। सुबह करीब 10 बजे डॉक्टरों की टीम मदरसे पहुंची। खलीफा-ए-हुजूर तहसीने मिल्लत हजऱत अल्लामा मौलाना इरफान-उल-हक़ कादरी एवं हजऱत अल्लामा मुफ़्ती फ़रियाद आलम ने रिबन काटकर शिविर का उद्घाटन किया। शिविर दोपहर करीब डेढ़ बजे तक चला। इस मौके पर हाफिज़़ इरशाद हुसैन तहसीनी, मोहाफिज़़ रज़ा मिस्बाही, मुफ़्ती सईद अनवर इरशाद, हाफिज़ जफरुद्दीन अज़हरी, मौलाना अमान उल ह़क का़दरी, हाफिज़़ अब्दुल बासित अज़हरी, हाफिज़़ मोहम्मद रजा रिज़वी, मौलाना इनामुल हक़ का़दरी मंजऱी, मौलाना अताउल मुस्तफा़, हा़फिज गुलाम हुसैन, चमन साहिब आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

