देहरादून,10 जनवरी (आरएनएस)। दयानंद कन्या इंटर कॉलेज, सुभाष नगर, क्लेमेंट टाउन में 6 जनवरी से राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत विशेष सात दिवसीय शिविर संचालित किया जा रहा है। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों द्वारा स्वच्छता, नशा मुक्ति, बाल श्रम उन्मूलन, पर्यावरण सुरक्षा और बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जैसे विषयों पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। स्वयंसेवी उत्साहपूर्वक एवं कुशलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं। शिविर को सफल बनाने में पार्षद दीपक नेगी विद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

