कोलकाता 21 अप्रैल (आरएनएस)। राजपुर बीडीओ कार्यालय के पास राधिका हाउसिंग कॉम्प्लेक्स से सटे एक मैदान में, फर टू फेदर ने एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य हाशिए पर पड़े और उपेक्षित आवारा जानवरों के लिए सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना था साथ ही उन्हें पूरी तरह से मुफ्त व उचित स्वास्थ्य सेवाएं टीकाकरण, ग्रूमिंग और अन्य प्रकार की देखभाल प्रदान करना था। उक्त मामले पर संगठन की संस्थापक पामेला रॉय ने कहा जैसा कि हम हर साल करते हैं, इस बार भी हमने एक शिविर आयोजित किया है जिसमें मुफ़्त स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही है। न केवल आवारा जानवरों के लिए, बल्कि सभी पालतू जानवरों के लिए भी, चाहे वे देसी नस्ल के हों या विदेशी। इसके अलावा, हमने जागरूकता सत्र भी आयोजित किए हैं ताकि इस बात पर जोर दिया जा सके कि इन जानवरों के प्रति इंसानों की क्या सामाजिक जिम्मेदारी है। आलीशान भवनों में रहने वाले या फिर जिनके पास धन की कमी नहीं है उनके पालतू पशुओं का महंगा से महंगा इलाज हो जाता है। सड़क पर रहने वाले फुटपाथी पशुओं का इलाज तो कोई विरले ही करता है। लेकिन ‘फार टू फेदरÓ उक्त अभियान को अंजाम दे रही है।
उक्त दौरान जाने-माने अभिनेता और निर्देशक तथागत मुखर्जी इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन को अपना अटूट समर्थन देने की बात की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

