रायपुर, 29 जून (आरएनएस)। राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश और पैसों के लेन-देन को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, घटना 28 जून 2026 की रात करीब 10:15 बजे जनकबाड़ा स्थित मुक्ताली गली के पास हुई। मामले में ईकरार खान की शिकायत पर गंज थाना में अपराध क्रमांक 199/26 दर्ज किया गया है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी मोहम्मद अजहर (38) और फज्जू ने पुरानी रंजिश तथा पैसों के लेन-देन के विवाद को लेकर प्रार्थी के भाई हनीफ खान के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए हत्या की नीयत से किसी कठोर वस्तु से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 (हत्या का प्रयास), 296, 351(3) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश और घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

