नारायणपुर, 29 जून (आरएनएस)। जिले के बेनूर थाना क्षेत्र में गौवंश वध के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गौवंश का मांस, पका हुआ मांस, खाल, पैर, पूंछ के अवशेष तथा घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार जब्त किए गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 27 जून 2026 को थाना बेनूर को सूचना मिली थी कि ग्राम मालिंगनार पटेलपारा में कुछ लोग गौवंश का वध कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कार्रवाई के दौरान 12 व्यक्ति गौवंश को काटते हुए मिले। मौके से पुलिस ने गौवंश का मांस, पका हुआ मांस, चार पैर, पूंछ के टुकड़े, खाल, एक टंगिया और दो धारदार छुरियां बरामद कर जब्त कीं। इस मामले में थाना बेनूर में अपराध क्रमांक 08/2026 दर्ज करते हुए छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 5 एवं 10 के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना शुरू की गई। गिरफ्तार आरोपियों में मंगलूराम सलाम (32), सिद्दू सलाम (58), मनकूर वड्डे (40), सुखमन करंगा (45), रामसिंग सलाम (35), इतवारु राम करंगा (42), मंगिया सलाम (30), सोमारू सलाम (27), मंगेल सलाम (50), मनकू वड्डे (40), सोमजी सलाम (30) और सन्नू (22) शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम मालिंगनार पटेलपारा, थाना बेनूर, जिला नारायणपुर के निवासी हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। नारायणपुर पुलिस ने नागरिकों से गौवंश संरक्षण संबंधी कानूनों का पालन करने तथा इस प्रकार की किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को देने की अपील की है, ताकि समय रहते प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा सके।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

