अजय दीक्षित
देश के दो बड़े सीमांत प्रदेशों में 2026 के पहले छह माह में विधानसभा चुनाव है। प्रदेशों में विधानसभा चुनाव प्राय महत्वपूर्ण ही होते हैं क्योंकि भारत की संघीय व्यवस्था में राज्यों के पास , वित्त, विदेश, संचार, सुरक्षा को छोड़कर सभी प्रकार के अधिकार होते हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय राज्यों को केंद्र सरकार की ओर से देखता है। इसलिए राज्य विधानसभा चुनाव बहुत गंभीर विषय राजनीतिक दलों के लिए होता है। राज्यसभा सदस्य भी इन्हीं विधानसभा सदस्यों द्वारा चुने जाते हैं।2026 में असम, पश्चिमी बंगाल, केरल, तमिलनाड़ू, और पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव होंगे।
कांग्रेस के लिए ये चुनाव, विशेष कर राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खडग़े, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।इन विधानसभा चुनावों के परिणाम से 2029 का रास्ता भी खुलेगा । भारतीय जनता पार्टी को असम में दस साल की सत्ता विरोधी लहर से भी निपटना है।जबकि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का मिथक तोडऩा है।
भारतीय जनता पार्टी के लिए इन चुनावों को इस दृष्टि से भी देखा जा सकता है कि दोनों राज्यों में मुस्लिम 28 से 35 फीसदी मतदाता हैं जो देश में सर्वाधिक है ।असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला बहुत ही रोचक होगा ।असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने चुनाव को लेकर जो बयान दिए हैं वे ऐसा लगता है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सोच है।अभी हाल में एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि वह उस तबके से बोट ही मांगेगे जो मुस्लिम है। उन्होंने तो यहां तक कहा है कि यद्यपि भारत सरकार और राज्य सरकार की योजनाएं सभी के लिए बराबर लेकिन फिर भी भारतीय जनता पार्टी पर असम के मुस्लिम नेता हिन्दू तुष्टिकरण का आरोप लगाते हैं। हेमंत विश्व शर्मा ने कहा है कि बांग्लादेश से चकमा मुस्लिम घुसपेठ ने 70 वर्षों में असम की डेमोग्राफी बदल दी है। कुलमिलाकर असम का और बंगाल विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए आइडियोलॉजी के लिए भी लड़े जा रहे हैं।
असम में कांग्रेस नेता गौरव गोगई ने भी चुनाव को लेकर राजनीतिक यात्राएं शुरू कर दी है।
भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ने चुनाव प्रभारियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी को प्रभार दिया है जबकि भारतीय जनता पार्टी की ओर से भूपेंद यादव , देखेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

