बिलासपुर ,11 जनवरी 2026(आरएनएस) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओखर के परिसर में कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि सरपंच ललिता लक्ष्मीप्रसाद याका ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि बच्चों ने एक से बढ़कर एक सामानों को बनाकर अपनी सोच और कौशल का परिचय दिया है। शाला विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम साहू ने कहा कि मेरे गांव के बच्चे किसी से कम नहीं हैं। संस्था प्रमुख प्राचार्य रामेश्वर गुप्ता ने बताया कि विगत एक माह से उनके साथ प्राथमिक विद्यालय के प्रधानपाठक ईश्वर राठौर, मिडिल स्कूल की प्रधानपाठिका नीलिमा सिंह व शिक्षक
और हायर सेकें डरी स्कूल के सभी शिक्षको ने लगातार बच्चों का मार्गदर्शन किया। शाउमा विद्यालय बुड़ीखार के प्राचार्य काशी राम रजक ने सभी बच्चों को नियमित रूप से स्कूल आने और अपनी प्रतिभा को बाहर निकाल कर उसे दिखाने का प्रयास करने की बात कही। सभी बच्चों ने कबाड़ के अनुपयोगी सामानों से सजावटी सामान बनाकर सभी को हैरान कर दिया। पालक भी बच्चों के द्वारा बनाए सामानों को देखकर खुश हुए।इस अवसर पर शाला विकास समिति के सदस्य बलवंत सिंह मरकाम, मन्नू यादव, रामकुमार यादव, पंच राजकुमार रजक, जगदीश पटेल, बिरझू प्रसाद पटेल, भोगेश कैवर्त सहित स्कूल के शिक्षक उपस्थित थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

