बिलासपुर 12 जनवरी 2026(आरएनएस) पिछले 50 दिनों से लिंगयाडीह क्षेत्र के रहवासी सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। यह धरना पूरी तरह महिलाओं के नेतृत्व में चल रहा है, जिसे विभिन्न समाजों और राजनीतिक दलों के सदस्यों का लगातार समर्थन मिल रहा है। ज्ञात हो बिलासपुर नगर निगम द्वारा विकास के नाम पर यहां के लोगों के घरों को अधिक मात्रा में तोड़ दिया गया है और यह लोग बेघर होकर सड़क में आ गए हैं ।रहवासी नगर निगम और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में एकजुट होकर आवाज उठा रहे हैं। रविवार को धरना प्रदर्शन के 50वें दिन महिलाओं के समर्थन में पूर्व छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रविंद्र सिंह धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने धरनारत महिलाओं और रहवासियों से मुलाकात कर उनके आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान रविंद्र सिंह ने कहा कि वर्षों से यहां रह रहे हैं, बावजूद लिंगयाडीह के निवासी पिछले कई इसके उनके आशियानों को उजाड़ने की कोशिश की जा रही है, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में इन रहवासियों को स्थायी पट्टा देने की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन प्रशासन उनके घरों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि रहवासियों को बेघर करने की किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। धरना स्थल पर मौजूद विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

