बिलासपुर 12 जनवरी 2026(आरएनएस) श्री राम कथा आयोजन
समिति की ओर से रामकथा का आयोजन आज से किया जा रहा है। कथा के एक दिन पहले रविवार को पुराना बस स्टैंड स्थित मन्दिर से भव्य कलश शोभयात्रा निकाली गई। कथावाचक पंडित विजय कौशल महाराज हैं। शोभायात्रा में दस हजार से अधिक महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर शामिल हुईं, दूसरी ओर पुरूष भी भगवा ध्वज लेकर जयकारे लगाते चल रहे थे।
रामकथा सुनाएंगे आज विजय कौशल महाराज
यह शोभायात्रा अग्रसेन चौक, सत्यम चौक, मध्यनगरी मसानगंज से होते हुए सदरबाजार, गोलबाजार मार्ग से सिटी कोतवाली चौक पहुंची वहां से लालबहादूर शास्त्री मैदान में जाकर समाप्त हुआ। बाजे गाजे धूमाल के साथ निकाली कलश शोभायात्रा में श्रीराम, लक्ष्मण, सीता हनुमान और साधू संतो की चलित झांकियां भी सजाई गई थी जो आकर्षण का केंद्र बना रहा। लोगो ने जगह जगह इस शोभायात्रा का स्वागत किया। समिति के संरक्षक विधायक अमर अग्रवाल ने अग्रेसन चौक में पुष्पवर्षा कर इसका स्वागत किया। इस यात्रा में विधायक सुशांत शुक्ला और महापौर पूजा विधानी भी शामिल हुईं। आज से रामकथा का प्रारंभ होगा। जिसका समय दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक रखा गया है। 12 जनवरी से प्रारंभ होने वाले इस कथा का समापन 19 जनवरी को होगा।

