बिलासपुर 12 जनवरी2026(आरएनएस)राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जरूरी को जिला बिलासपुर में स्वामी विवेकानन्द चेतना महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन पुलिस ग्राउंड तथा विवेकानन्द उद्यान (कम्पनी गार्डन) में खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण के निर्देशानुसार आयोजित होगा। इस आयोजन के तहत बिलासपुर आज पूरे देश की निगाहों में रहेगा। महोत्सव की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि 1500 से अधिक स्कूली बच्चे स्वामी विवेकानन्द की वेशभूषा में एक साथ शामिल होकर वंदे मातरम का सामूहिक गायन करेंगे और नशा मुक्ति की शपथ लेंगे। यह आयोजन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए भी प्रस्तावित है। पुलिस ग्राउंड में 5500 वर्गफीट से भी अधिक क्षेत्रफल में स्वामी विवेकानन्द की भव्य रंगेली तैयार की जा रही है, जो आकर्षण का केंद्र होगी। कार्यक्रम की शुरुआत आज सुबह 7:30 बजे पुलिस ग्राउंड से हुआ, जहां स्वामी विवेकानन्द की वेशभूषा में 15 किशोरों द्वारा बंदे मातरम गायन किया गया। इसके पश्चात सभी प्रतिभागी विवेकानंद उद्यान (कंपनी गार्डन) तक पदयात्रा कर रैली निकाला गया। यहीं सुबह 8:30 बजे से स्वामी विवेकानन्द पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें उनके जीवन विचारों और युवाओं के लिए दिए गए प्रेरणादायी संदेशों को प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सह खेल मंत्री अरुण साथ ने बताया कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द जयंती पूरे देश में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें स्वदेशी दौड़ और युवा रत अवार्ड भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में बिलासपुर में आयोजित यह कार्यक्रम विश्व रिकॉर्ड बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करेगा। राष्ट्रीय युवा विकास पर बिलासपुर का यह आयोजन न केवल जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय बन रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

