हल्द्वानी 12 जनवरी (आरएनएस)। बिंदुखत्ता में सोमवार को पांच दिवसीय उत्तरायणी कौतिक का शुभारंभ हो गया। जनता इंटर कॉलेज मेला मैदान में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट व उनकी धर्मपत्नी चंद्रिका बिष्ट ने दीप जलाकर किया। मेले के पहले दिन कबड्डी, वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं हुई। कबड्डी बालक जूनियर वर्ग में एसकेएम व्वॉयज पहले, सिद्धांत सरस्वती एकेडमी दूसरे स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग में एसकेएम पहले, एसडी एकेडमी दूसरे और बालिका जूनियर वर्ग में सिद्धांत सरस्वती एकेडमी पहले, आदर्श इंटर कॉलेज दूसरे व बालिका सीनियर वर्ग में एसकेएम गल्र्स ने पहला स्थान पाया। वॉलीबॉल में पहले दिन के खेलों के बाद 6 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं, जबकि शांतिपुरी टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मौके पर मेला समिति संरक्षक देवी दत्त पांडे, प्रबंधक प्रभात पाल, मेला अधिकारी अजय गब्र्याल, प्रेम दानू, नवीन पपोला, प्रमोद कॉलोनी, पुष्कर दानू आदि मौजूद रहे। मेले में ये कार्यक्रम होंगे मेला समिति अध्यक्ष दीप चंद्र जोशी ने बताया कि 12 व 13 जनवरी को विद्यालयों के बीच खेल प्रतियोगिताएं, 14 से 16 जनवरी तक लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। समापन दिवस 16 जनवरी को स्टार नाइट में लोक गायक माया उपाध्याय, जितेंद्र तोमक्याल, अमित बाबू गोस्वामी, शेर सिंह दानू और चेतन पांडे आदि कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

