बिलासपुर 13 जनवरी 2026(आरएनएस) जिले में वाहन चालकों के द्वारा उपयोग की जा रही अवैध मोडिफाइड साइलेंसर पर बड़ी कार्यवाही करते हुए सैकड़ो की संख्या में मोडिफाइड साइलेंसर को जप्त कर उन्हें बुलडोजर चलाकर नष्टीकरण किया गया है।दरअसल, शहर में अत्यधिक तेज एवं उच्च आवृत्ति के मोडिफाइड साइलेंसर से निकले अत्यधिक तेज एवं कानफोडू आवाज के कारण आम नागरिकों जिसमें बच्चे, बुजुर्गों, गर्भवती माताओं-बहनों एवं मरीजो सहित आम नागरिकों को कई तरह की शारीरिक एवं मानसिक परेशानी अवस्था से गुजरना पड़ता है इस बात को ध्यान में रखते हुए लगातार माननीय उच्च न्यायालय एवं वरिष्ठ कार्यालय से इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान की गयी है। इस कड़ी में लगातार ऐसे वाहन चालक जो इस की तरीके के अवैध मोडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करते हैं उन पर कठोर एवं सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर थाना एवं का यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा ऐसे वाहन चालकों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है।
ऑटो पार्ट्स संचालकों को भी विक्रय करते पाए जाने पर ब्लैक लिस्टेड की चेतावनी
थाना एवं यातायात पुलिस के द्वारा जिले के विभिन्न ऑटो मोबाइल दुकान के संचालकों के दुकान पर औचक निरीक्षण की कार्यवाही करते हुए अवैध मोडिफाइड साइलेंसर को जप्त किया गया है, वहीं वाहन चालकों के द्वारा उपयोग की जा रही तेज आवाज निकाल रहे मॉडिफाइड साइलेंसरों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें मानकस्तर के मोडिफाइड साइलें सर लगाए जाने की हिदायत दी गई है। ऑटोमोबाइल दुकान के संचालकों को तेज आवाज के अवैध मोडिफाइड साइलेंसर विक्रय करने के बजाय उन्हें आईएसआई मार्क के उच्च क्वालिटी के हेलमेट का विक्रय किए जाने का हिदायत दिया गया ताकि लोगों की वाहन चलाते समय सड़क दुर्घटनाओं में जान जोखिम की स्थिति ना बने एवं आम नागरिकों से भी अपील की गई की मोडिफाइड साइलेंसर अवैध करार दी गई है इसके बावजूद भी मोडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करना मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं का उल्लंघन है अतः ऐसे मोडिफाइड साइलेंसर का उपयोग न करें। मोडिफाइड साइलेंसर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में एवं रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में बुलडोजर चला कर नष्टीकरण की गई है ,तथा आम नागरिकों को संदेश दी गई है कि किसी भी स्थिति में मोडिफाइड साइलेंसर को लगाए जाने पर नियमानुसार सख्त से सख्त, कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी रजनेश सिंह बोले- मोडिफाइड साइलेंसर न लगाएं
विशेष करके युवाओं को भी यह संदेश दिया गया है कि बुलेट, स्पोर्टस बाइक या अन्य वाहनों में किसी भी स्थिति में इस तरह का मोडिफाइड साइलेंसर ना लगाई जाए। यह न सिर्फ आम नागरिकों के लिए भय एवं दुर्घटना का कारण बनता है अपितु पर्यावरण की दृष्टिकोण से भी उचित नहीं है। युवाओं को भी संदेश दिया गया कि मोडिफाइड साइलेंसर को वाहनों में लगाकर फैशन या दिखावे का प्रतीक ना बनाएं अपितु सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए मानक स्तर के साइलेंसर का ही उपयोग करें।

