नकुल कुमार मंडल
सागर द्वीप। भारत के मुसलमानों को देशभक्ति का परिचय देते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों का कड़ा विरोध करना चाहिए। लेकिन दुर्भाग्य से यह बांग्लादेश के मुसलमानों की अदूरदर्शिता है। उन्हें इस बात का ज्ञान नहीं है कि हिंदू सुरक्षित रहेंगे, तभी अन्य धर्मों के लोग भी सुरक्षित रहेंगे। उक्त बात आज सागर द्वीप में पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज ने कही। गंगासागर की पावन भूमि पर हर साल की तरह पधारे पुरी के शंकराचार्य एक न्यायाधीश की तरह अपनी बात रखते हुए व्यवस्था को दर्पण भी दिखाया। उन्होंने
कांग्रेस के वरीय नेता मणिशंकर अय्यर को भी एक तरह से कथित उचित मार्ग दिखाते हुए हिंदू व हिंदुत्व को लेकर अय्यर के द्वारा की गई टिप्पणी की कड़ी आलोचना की है। शंकराचार्य ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा-Ó मणिशंकर अय्यर जैसे लोगों को न तो हिंदू की समझ है और न हिंदुत्व की।बिना जानकारी के इस तरह की टिप्पणी करेंगे तो विद्वानों की नजर में मूर्ख साबित हो जाएंगे।Ó गौरतलब हो कि अय्यर ने एक परिचर्चा में हिंदुत्व को ‘उन्माद की स्थिति में पहुंचा हुआ हिंदू धर्मÓ बताया था। उन्होंने कहा था कि हिंदू धर्म एक आध्यात्मिक व दार्शनिक परंपरा है, जबकि हिंदुत्व एक राजनीतिक विचारधारा के रूप में सामने आया है। बंगाल समेत विभिन्न राज्यों में चल रहे एसआइआर का समर्थन करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल अवैध लोगों को लेकर सत्ता न हथिया ले, इसका ध्यान रखना जरूरी है। वैध लोगों को भी सतर्क रहना होगा। सवालों के क्रम में शंकराचार्य ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सरकारी फंड से दीघा में जगन्नाथ मंदिर के बाद अब कोलकाता के न्यूटाउन में दुर्गा मंदिर व सिलीगुड़ी में महाकाल मंदिर बनाए जाने पर शंकराचार्य ने कहा कि धर्मनिरपेक्ष शासन तंत्र को धार्मिक क्षेत्र में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। जनता के पैसों का राजनीति में इस्तेमाल अनुचित है। राजनेता मंदिर बनाएंगे तो वह राजनीति के लिए होगा। शंकराचार्य ने जगन्नाथ मंदिर निर्माण को सराहनीय कहा लेकिन दीघा में निर्मित मंदिर को जगन्नाथ धाम नाम दिए जाने पर पुन:: आपत्ति जताते हुए कहा कि जगन्नाथ धाम एक ही है, जो पुरी में है।शंकराचार्य ने कहा कि, जगन्नाथ धाम की तुलना नहीं है और यह आस्था का प्रतीक है और यह दूसरा नहीं हो सकता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

