गंगासागर में अब तक गंभीर बीमार 3 तीर्थयात्रियों किया गया एयरलिफ्ट
जगदीश यादव
सागरद्वीप। देश दुनिया में मोक्षधरा के तौर पर जाने जाने वाले गंगासागर में स्थित श्री हरि अवतार कपिल मुनि की नगरी में रात बीतते ही आज (बुधवार) से मकर संक्रांति का पवित्र स्नान शुरु होगा। कारण मकर संक्रांति का पुण्यकाल इस दिन दोपहर 1.19 बजे से 15 जनवरी दोपहर 1.19 बजे तक है। ऐसे में दो दिन तक मकर संक्रांति का पवित्र स्नान होगा। उक्त जानकारी सरकारी व अधिकारिक तौहृर पर भी दी गई है। आज शाम को एक संवाददाता सम्मेलन में मंत्री अरुप विस्वास ने आज दावा किया अबतक 60 लाख से ज्यादा लोग गंगासागर आ चुके हैं।
साफ कहें तो मकर संक्रांति के पुण्य स्नान बुधवार से शुरु होगा। आज सागरद्वीप में पुण्यार्थी संगम में मोक्ष की डुबकी लगाएगें। ऐसे में आज संवाददाता सम्मेलन में मंत्री अरुप विस्वास ने आज दावा किया कि, बुधवार सुबह की भीड़ और भी अधिक होगी। इस बीच यहां अब तक 3 तीर्थयात्री जो गंभीर तौर पर बीमार हुए थे को एयर लिफ्ट कर इलाज के लिए कोलकाता भेजा गया। उक्त श्रद्धालुओं में एक व उत्तर प्रदेश के निवासी राम चंद्र (52) को स्वांस जनित कारणों से आज एयर लिफ्ट कर इलाज के लिए कोलकाता भेजा गया। प्रशासन व मौजूद मंत्रियों के के साथ ही मंत्री अरुप विस्वास ने आज दावा किया कि,गंगासागर मेले में हर व्यवस्था चाक चौबंद व दुरुस्त है। ‘ई-पोरिचयÓ, ‘ई-अनुसंधानÓ और ‘बंधनÓ सहित कई सेवाओं की याद दिलाई। राज्य प्रशासन पहले ही घोषणा कर चुका है कि मेले में सुरक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अधिकारिक जानकारी से पता चलता है कि अब तक यहां पाकेटमारी की 25 घटनाएं हुई हैं, लेकिन 20 मामलों में पुलिस खोई हुई वस्तुओं को बरामद करने में सफल रही है। इसके अलावा, अब तक विभिन्न आपराधिक मामलों 112 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, पुलिस ने अब तक मेले में लापता हुए 889 लोगों में से 835 को ढूंढ निकाला है। उन्हें उनके परिवारों के पास भी पहुंचा दिया गया है। मेले में ‘ई-परिचयÓ नामक एक क्यूआर कोड भी प्रदान किया गया है। इससे किसी बुजुर्ग व्यक्ति या बच्चे के खो जाने पर उसे ढूंढने में मदद मिलेगी। तीर्थयात्री ‘ई-अनुसंधानÓ पर एक विशेष क्यूआर कोड के माध्यम से मेले से संबंधित कोई भी जानकारी अपनी उंगलियों पर प्राप्त कर सकेंगे। ‘बंधनÓ के तहत फोटो बूथ की सुविधा भी है। वहां से तीर्थयात्रियों को नि:शुल्क फोटो सहित प्रमाण पत्र प्राप्त होगा। जबकि, तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए 15,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। मेले में दिन-रात सुरक्षा के लिए निगरानी टावर, अपराध-दमन गश्ती दल, पैदल गश्ती दल, गुमशुदा व्यक्ति दस्ते, खोजी कुत्ते, नदी गश्ती दल और समन्वय दल मेले में तैनात है। मेले में पेयजल से लेकर शौचालय की भी उत्तम व्यवस्था का दावा किया गया है। गंगा सागर मेला 2026 सागर द्वीप में 8 जनवरी से शुरू होगा। मेले का समापन 17 जनवरी को होगा। मेले में 2500 सिविल डिफेंस कर्मी तैनात हैं।2500 से अधिक बसें व अन्य वाहन तीर्थयात्रियों के लिए चल रही है। साथ ही 1000 से 2500 यात्री क्षमता वाले 13 बर्ज की सेवा भी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

