प्रयागराज ,14 जनवरी (आरएनएस)। प्रयागराज में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। पुरामुफ्ती थाना इलाके के केशवपुर कुसुआ गांव में एक तालाब में डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई। घटना तब हुई जब गांव के ही रहने वाले एक युवक के साथ 3 बच्चे तालाब के पास खेल रहे थे। बच्चों की उम्र 10 से 11 वर्ष बताई जा रही है। मृतक युवक गांव का ही निवासी था, और उसके साथ तीन अन्य बच्चे भी थे।
जानकारी के अनुसार, बच्चे तालाब के किनारे खेल रहे थे। बच्चों के कपड़े और चप्पल तालाब के पास ही पड़े मिले, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वे खेलते-खेलते अचानक तालाब में चले गए और किसी को कुछ पता नहीं चला। तालाब में 4 बच्चों की डूबने से मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है। पुलिस चौकी सल्लाहपुर पर भारी भीड़ जमा हो गई है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे हैं। परिजन बच्चों की हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
इस गंभीर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ। वहीं, मृतकों के परिजनों ने हत्या की आशंका भी जताई है, जिसके बाद पुलिस इस दिशा में भी जांच आगे बढ़ा रही है।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

