कोलकाता 14 जनवरी (आरएनएस)। गंगासागर पुण्यार्थियों के कारण इन दिनों तपोवन बने आउट्राम घाट में सेवा संसार का मनोरम दृश्य दिख रहा है। गंगासागर मेले में जान के लिए यहां आने वाले पुण्यार्थियों के महानगर कोलकाता में विश्राम, खाने-पीने की व्यवस्था के लिए यहां की कई स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से शिविरों में रात दिन सेवा यज्ञ चल रहा है। ऐसे में यहां आये साधु-संतों व जरुरतमंद तीर्थयात्रियों को शिव शक्ति सेवा संघ के संस्थापक व वयो वृद्ध समाजकर्मी शुभ नारायण पाण्डेय के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों को कम्बल प्रदान किया गया। इस दौरान, कृष्णा पांडे
चीकू पांडे,गणपत झा, ओम प्रकाश सिंह,राकेश सिंह, अनिल पटेल, बैकुंठ नाथ तिवारी व गुड्डू दास सहित अन्य कर्मी सक्रिय रहे।

