भिलाई,15 जनवरी (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक कला, युवा प्रतिभा और सांस्कृतिक पहचान को समर्पित भव्य आयोजन भिलाई मड़ई 2026 का आयोजन इस वर्ष और भी बड़े एवं संगठित स्वरूप में किया जा रहा है।
यह आयोजन 30 जनवरी से 8 फरवरी 2026 तक हेलिपैड ग्राउंड, सिविक सेंटर, भिलाई में प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक आयोजित होगा।
इस आयोजन में आयोजकों के साथ कोशी एयरो क्लब एंड रिसॉर्ट की डायरेक्टर कंचन गुप्ता ने भी अपना भरपूर सहयोग दिया है ,आज की पत्रवार्ता का आयोजन कंचन गुप्ता ने अपने ही रिसॉर्ट पर रखा था उन्होंने बताया कि रिसॉर्ट के मार्ग में आते जाते कई बार कुछ आवारा गाय,कुत्ते सड़क पर दुर्घटना में घायल होकर दिखाते थे। जिसको देखते हुए कंचन गुप्ता ने इनके बचाव के लिए आवारा जानवरों को रेडियम बेल्ट बंधना प्रारम्भ कर दिया धीरे धीरे इनके द्वारा अभी तक लगभग 10000 से अधिक रेडियम बेल्ट बांट चुकी है आज भी पत्रवार्ता के बाद सभी पत्रकारों को जागरूकता के लिए रेडियम बेल्ट बांटा गया।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

