नई दिल्ली 22 April, (Rns) । कर्नाटक के एक होमस्टे में अमेरिका की एक महिला ने अपने साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसे मीठे पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया गया, जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर होमस्टे मालिक और एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।
शिकायत के मुताबिक, आरोपी की पहचान वृजेश कुमार के रूप में हुई है, जो झारखंड का रहने वाला है और होमस्टे में काम करता था। आरोप है कि उसने नशीला पदार्थ देने के बाद महिला के साथ दुष्कर्म किया। यह घटना कर्नाटक के कोडागु जिले के कुट्टा गांव स्थित एक होमस्टे में हुई बताई जा रही है।
इस मामले में होमस्टे मालिक पर भी केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसने घटना को दबाने की कोशिश की और तीन दिनों तक वाई-फाई सेवा बंद कर दी, ताकि महिला किसी से संपर्क न कर सके।

