मुंबई,22 अपै्रल (आरएनएस)। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर निकाली जा रही रैली के कारण ट्रैफिक जाम में फंसी महिला बुरी तरह नाराज हो गई। उसने सड़क पर साक्षात्कार दे रहे जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन को फटकार लगाते हुए रास्ता खाली करने को कहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें लोग महिला की तारीफ कर रहे हैं और मंत्री से भिडऩे के कारण उसकी हिम्मत की दाद दे रहे हैं।
वर्ली में महिला आरक्षण के समर्थन और विपक्ष के विरोध में रैली निकाली जा रही थी, जिससे ट्रैफिक जाम लग गया। इस बीच कैप पहने एक महिला गुस्से में आई और मंत्री से अंग्रेजी में बोली, मैदान में जाकर बोलिए, ट्रैफिक रोककर नहीं। क्या तुम्हें समझ नहीं आया? सैकड़ों लोग फंसे हैं। यहां से चले जाओ। इसके बाद मंत्री आगे बढ़ते दिखते हैं। पुलिस महिला को शांत कराने की कोशिश करती है तो महिला उन्हें भी फटकारती है।
महिला को वीडियो में कहते सुना जा सकता है कि वह अपनी बेटी को लेने जा रही थी, लेकिन ट्रैफिक जाम के कारण एक घंटे से सड़क पर फंसी थी। पुलिस ने महिला को शांत कराकर किनारे ले जाने की कोशिश की, लेकिन महिला चिल्लाने लगी और कहा, मेरे से कोई बात नहीं करेगा, यहां से इस ट्रैफिक को हटाओ। महिला ने पुलिस को चुप रहो कहकर फटकार लगा दिया। महिला ने रैली में शामिल महिलाओं को भी फटकारा।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

