रायपुर, 22 अप्रैल (आरएनएस)। राजधानी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। फेरो मैंगनीज में मिलावट कर लाखों रुपये की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय आरोपी ‘शौकीन को पुलिस ने राजस्थान के अलवर में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।
मामले के अनुसार आरोपी ने प्रार्थी के करीब 48 लाख रुपये मूल्य के 43 मीट्रिक टन फेरो मैंगनीज में गिट्टी, पत्थर और आयरन ओर की मिलावट कर उसे हरियाणा के एक कबाड़ी को बेच दिया था। इस धोखाधड़ी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में टीम गठित की गई।
डीसीपी नॉर्थ जोन और थाना उरला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को ट्रक सहित पकड़ा गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर इस पूरे नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी जुटा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और इस तरह की ठगी में शामिल अन्य आरोपियों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।
त्रिपाठी
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

