पिथौरागढ़,15 जनवरी (आरएनएस)। पिथौरागढ़ नगर में सेना दिवस पर महाराजा के पार्क स्थित शहीद स्थल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 119 इन्फेंट्री ब्रिगेड के जवानों व पूर्व सैनिकों ने शहीद स्थल में पुष्पचक्र अर्पित कर देश की रक्षा में शहीद हुए जवानों को याद किया। गुरुवार को सेना दिवस पर महाराजा के पार्क में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पूर्व सैनिकों ने 119 इन्फेंट्री ब्रिगेड के अधिकारियों के साथ समस्याओं, सुविधाओं व सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को लेकर चर्चा की। वड्डा में शहीद भुवन चंद्र भट्ट की पुण्यतिथि पर शहीद द्वार में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मयूख भट्ट ने बताया कि 15 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के तंधार क्षेत्र में 16 कुमाऊं के जवान भुवन देश के लिए शहीद हो गए थे। पूर्व सैनिक संगठन ने शहीद की माता को शॉल ओढाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कुंडल गिरी,पुष्कर सिंह को भी प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। ओम प्रकाश,दीवान सिंह, महेश पांडे, एलआर सोनी, जीत सिंह, महेश चंद, किशन सिंह, वरिष्ठ नागरिक संगठन के अध्रूक्ष डीएन भट्ट आदि रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

