पिथौरागढ़,15 जनवरी (आरएनएस)। ? नगर में पुलिस ने ढाबे की आड़ में शराब बेचते एक व्यक्ति को पकड़ा। गुरुवार को पुलिस के मुताबिक कोतवाल ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान महात्मा गांधी मार्ग में ढाबा संचालक गिरीश लाल वर्मा शराब बेचते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

