रुद्रपुर,15 जनवरी (आरएनएस)। गुरुवार को घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण इंडिगो की दिल्ली-पंतनगर की दोनों निर्धारित उड़ानें रद कर दी गईं। एयरपोर्ट निदेशक पवन कुमार ने बताया कि पहली उड़ान 6ई-73254 दोपहर 1 बजे और दूसरी 6ई-7156 शाम 4.15 बजे को मानकों से कम विजुअलिटी के चलते संचालन की अनुमति नहीं मिल सकी। दोनों को रद कर दिया गया। एयरलाइंस कंपनी ने यात्रियों को अगली उपलब्ध उड़ानों में समायोजन या पूरा किराया लौटाने का विकल्प दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

