रुद्रपुर,15 जनवरी (आरएनएस)। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर पात्र कर्मियों का विनियमितीकरण करने और आउटसोर्स कर्मियों को वेतन दिए जाने की मांग की। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर वह 19 जनवरी से कार्य बहिष्कार करेंगे। गुरुवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि शासन ने 2018 तक दस साल की सेवा पूरी करने वाले कार्मिकों का विनियमितीकरण करना था, जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने ठेकेदार संस्था पर आउटसोर्स कर्मियों को वेतन व मानदेय समय पर नहीं देने का आरोप लगाया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

