हरिद्वार,15 जनवरी (आरएनएस)। सिडकुल क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 6.46 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम नीरज निवासी रावली महदूद, सिडकुल बताया। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

