हरिद्वार,15 जनवरी (आरएनएस)। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार की ओर से वंदना कटारिया स्टेडियम, रोशनाबाद में आयोजित उत्तर-क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय हॉकी पुरुष वर्ग प्रतियोगिता के पांचवें दिन लीग मुकाबलों की शुरुआत हुई। दिन का पहला मुकाबला लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, फगवाड़ा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के बीच खेला गया, जिसमें फगवाड़ा की टीम ने रोमांचक मुकाबले में कुरुक्षेत्र को 2-1 से पराजित किया। दूसरा लीग मुकाबला मेजबान गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार और पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला के मध्य खेला गया। मुकाबले में गुरुकुल कांगड़ी की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पटियाला को 3-1 से हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के दौरान समविश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें पूरी मेहनत, प्रतिबद्धता और खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने खिलाडिय़ों की सहभागिता और सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की। आयोजन अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर एआईयू ऑब्जर्वर डॉ. सुरजीत सिंह, आयोजन सचिव डॉ. कपिल मिश्रा, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. प्रणवीर सिंह, सुनील कुमार और गौरव दीप सिंह भिंडर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

