हरिद्वार,15 जनवरी (आरएनएस)। धर्मनगरी में गुरुवार को लोग सुबह के समय कोहरे और सर्द हवाओं से परेशान रहे। दोपहर तक ठंड में लोग ठिठुरते रहे। लेकिन दोपहर के समय धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। इसके बाद शाम को दोबारा कोहरा छाने और सर्द हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार धर्मनगरी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बुधवार को अधितम पारा 9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद दिन में ठंडक बनी रही। हालांकि दोपहर को धूप निकलने से ठंड का अहसास कम हुआ। इस दौरान लोग सड़कों पर धूप तापते नजर आए। लेकिन शाम को आसमान में बादल, कोहरा छाने और सर्द हवाएं चलने से लोगों को बड़ी परेशानी उठानी। शाम के समय लोगों को ठंड के प्रकोप से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ा। रात के समय भी धर्मनगरी में ठंड बढ़ गई। उधर मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार आगामी दिनों में ठंडा दिन बना रहेगा। साथ ही घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। विभाग ने आगामी दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

