बिलासपुर 16 जनवरी 2026(आरएनएस) जोनल स्टेशन में यात्रियों के आने के इंतजार में स्वजनों को स्टेशन के बाहर इधर-उधर गाड़ियां खड़ी कर परेशान होने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। रेल मंडल के वाणिज्य विभाग ने यात्रियों के स्वजन की इस समस्या का बेहतर उपाय निकाला है। स्टेशन के बाहर दो जगहों पर हाल्टिंग-वे बनाया जाएगा। जहां गाड़ी खड़ी कर स्वजन इंतजार कर सकेंगे। यहां गाड़ियां सुरक्षित रहेंगी और नो-पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पर होने वाली कार्रवाई की झंझट भी नहीं रहेगी। हाल्टिंग वे गाड़ी पार्क करने का शुल्कपांच रुपये बाइक व 10 रुपये कार का रहेगा शुल्क रेलवे हाल्टिंग-वे का शुल्क भी निर्धारित कर दिया है। इसके तहत बाइक खड़ी करने पर पांच रुपये और कार के लिए 10 रुपये देना होगा। गाड़ी खड़ी करने की अवधि तीन घंटे निर्धारित रहेगी। इसके बाद या तो अतिरिक्त शुल्क देना होगा या फिर गाड़ी को हटाना होगा।अक्सर यह होता है कि कोई परिचित यात्रा कर लौट रहे हैं तो उन्हें लेने आने वाले स्वजन गाड़ी लेकर इधर-उधर खड़े रहते हैं। जब से रेलवे ने नो-पार्किंग का दायरा बढ़ाया है, उनकी समस्याएं भी बढ़ गई है। इस दायरे में यदि गाड़ी खड़ी है तो उन्हें लाक कर दिया जाता है। इसके बाद बिना जुर्माने की कार्रवाई के यात्रियों के स्वजन बिना किसी विवाद व कार्रवाई के डर से सुरक्षित गाड़ी रखकर यात्री के आने का इंतजार कर सकते हैं। इस बीच विवाद भी होता है। विवाद इस बात को लेकर होता है कि गाड़ी तो स्टेशन या पार्किंग से दूर है। कहीं न कहीं सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़ी गाड़ियों की वजह से यातायात भी प्रभावित होता है। लेकिन, रेलवे की इस नई योजना से समस्या समाप्त हो जाएगी।
15 हजार वर्ग फीट पर बनाने की रेलवे ने शुरू की अपनी तैयारी
इस योजना का इंतजार शीघ्र खत्म हो रहा हैं। अमल पर लाने के लिए तैयारियां भी शुरू हो गई है। रेलवे ने दो स्थान चिंहित भी कर लिया है। एक हाल्टिंग-वे रेलवे आरक्षण केंद्र और दूसरा कोच रेस्टोरेंट के पास बनाया
जाएगा। हाल्टिंग-वे लगभग 13 हजार से 14 हजार स्केवयर फीट पर तैयार होगा। इससे पर्याप्त संख्या में कार व बाइक खड़ी हो सकेंगी दोनों का शुल्क भी अलग-अलग होगा।
00 – हाल्टिंग-वे की सुविधा शुरू करने की योजना बनाई गई है। इसकी प्रारंभिक तैयारियां की जा रही है। गाड़ी खड़ी करने के साथ-साथ व्हीकल केयर यूनिट और टी-स्टाल भी रहेगा। इस व्यवस्था का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि स्टेशन के बाहर इधर-उधर गाड़ियां नहीं खड़ी होंगी और यातायात व्यवस्था सामान्य रहेगा।
– अनुराग कुमार सिंह
– सीनियर डीसीएम बिलासपुर रेल मंडल

