देहरादून,16 जनवरी (आरएनएस)। वरिष्ठ नागरिक मंच ने बैठक आयोजित कर कारगी चौक में शौचालय, सामुदायिक भवन और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। शुक्रवार को कारगी चौक स्थित निजी होटल में आयोजित बैठक में मंच के अध्यक्ष एलपी थपलियाल ने कहा कि कारगी चौक एक व्यस्ततम चौक है। यहां पर शौचालय नहीं है जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। काफी सालों से इसके लिए विभागों में पत्राचार कर मांग की गई लेकिन संज्ञान नहीं लिया गया। सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हुए हैं। इस मौके पर महासचिव रामप्रसाद सेमवाल, उपाध्यक्ष दिनेश नैथानी, केशर सिंह नेगी, विजेंद्र सिंह नेगी, शांति प्रकाश बड़थ्वाल, बृजमोहन हिंदवाण सुशील जोशी, सत्तेश्वर प्रसाद अमोली और बलवीर सिंह पंवार समेत अनय लोग मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

