देहरादून,16 जनवरी (आरएनएस)। उत्तराखंड संयुक्त ट्रेड यूनियन्स संघर्ष समिति व संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से शुक्रवार को दीनदयाल पार्क में मजदूरों व किसानों की मांगों को लेकर धरना दिया गया। इसमें वक्ताओं ने श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। इसके अलावा लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान सीटू के जिला महामंत्री लेखराज, अनन्त आकाश और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

