देहरादून,16 जनवरी (आरएनएस)। विधायक सविता कपूर ने शुक्रवार को वार्ड संख्या 43 द्रोणपुरी स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर सौंदर्यीकरण एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का महत्वपूर्ण कार्य है। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद रजनी देवी, भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

